गिरिडीह: भारतीय युवा कांग्रेस जिला कमेटी ने जेपी चौक पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन बेरोजगार दिवस के रूप में मनाया
भारतीय युवा कांग्रेस जिला कमेटी की ओर से बुधवार को 12 बजे जेपी चौक पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन बेरोजगार दिवस के रूप में मनाया गया। इस मौके पर युवा कांग्रेस के नेताओं ने सड़क के किनारे सब्जी बेचने वाले युवाओं के साथ बातचीत किया और उनकी समस्याओं को जानने का प्रयास किया गया।