गिरिडीह: पचम्बा दुर्गा स्थान के रानी तालाब में मिला मछुआरे का शव, लोगों ने निकाला बाहर
पचम्बा के दुर्गा स्थान स्थित रानी तालाब में एक मछुआरा का शव तैरता हुआ मिला, जिसके बाद बुधवार सुबह 8 बजे लोगों ने शव को तालाब से बाहर निकाला।शव देखनें के लिए मौके पर भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सूचना मिलते ही पचंबा पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की।मृतक की पहचान पचम्बा थाना क्षेत्र के परसाटांड निवासी बेंगा मल्लाह नामक युवक के रूप में की गई।