मधेपुरा: समाहरणालय में जन शिकायत निवारण बैठक आयोजित, एसपी ने सुनी लोगों की फरियाद
मधेपुरा समाहरणालय में मंगलवार को पुलिस अधीक्षक संदीप सिंह की अध्यक्षता में जन शिकायत निवारण बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से आए फरियादियों की समस्याएं एवं शिकायतें गंभीरता से सुनी गईं। एसपी संदीप सिंह ने प्रत्येक मामले की विस्तृत समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को निष्पक्ष एवं त्वरित कार्रवाई के लिए आवश्यक निर्देश दिए।