मधेपुरा: रामनवमी पर दुर्गा मंदिर से निकली भव्य शोभायात्रा
रामनवमी के पावन अवसर पर सोमवार को दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक मुरलीगंज दुर्गा स्थान परिसर से एक भव्य शोभायात्रा निकाली गई। जिसने पूरे शहर को राममय कर दिया। इस शोभायात्रा में भगवान श्रीराम, लक्ष्मण और माता सीता की मनमोहक झांकी रथ पर सजाई गई थी। तीनों दिव्य स्वरूप रथ पर विराजमान होकर नगर भ्रमण के लिए निकले, जिससे समूचा वातावरण भक्तिमय हो उठा।