मधेपुरा: दिव्यांगजन सशक्तिकरण कोषांग की समीक्षा बैठक: लंबित ट्राईसाईकिल और यूडीआईडी आवेदनों का शीघ्र निष्पादन का निर्देश
मधेपुरा समाहरणालय स्थित न्यू एनआईसी सभागार में सोमवार को अपराह्न 3:30 बजे से जिलाधिकारी तरनजोत सिंह की अध्यक्षता में जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण कोषांग की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने लंबित सहायक उपकरणों की समीक्षा करते हुए बैट्री चालित ट्राईसाईकिल मद के तहत शेष 44 ट्राईसाईकिलों का शीघ्र वितरण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।