भभुआ: राजस्थानी युवक से शादी के नाम पर फर्जीवाड़ा कर भागी लड़की को भभुआ पुलिस ने किया गिरफ्तार
Bhabua, Kaimur | Apr 17, 2026 राजस्थानी युवक से शादी के नाम पर फर्जीवाड़ा कर भागी हुई लड़की को भभुआ पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आज शुक्रवार को 11:30 बजे भभुआ थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार युवती भगवानपुर थाना क्षेत्र के भगवानपुर निवासी परभंष लाल श्रीवास्तव की 20 वर्षीय पुत्री रागिनी श्रीवास्तव उर्फ डिंपल कुमारी बताई जाती है। पुलिस ने कार्रवाई कर न्यायिक हिरासत में भेजा है।