लातेहार: री-एडमिशन और अवैध शुल्क पर सख्ती, मानकों का पालन न करने वाले स्कूलों पर होगी कार्रवाई
लातेहार: उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में जिले के निजी विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में शिक्षा की गुणवत्ता सुधार, अनुशासन एवं सरकारी मानकों के पालन पर जोर दिया गया। उपायुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिया कि किसी भी विद्यालय द्वारा अवैध शुल्क या री-एडमिशन के नाम पर अतिरिक्त राशि नहीं ली जाएगी।