पलवल की पहचान अब अंतरराष्ट्रीय खेल मंच पर भी पहुंच रही है! 🏏🇮🇳
पलवल के लक्ष्मण महलावत क्रिकेट अकादमी, किठवाड़ी-खजूरका रोड पर पहली बार श्रीलंका की अंडर-14 क्रिकेट टीम एवं स्थानीय क्रिकेट टीम के बीच मैत्री क्रिकेट मुकाबले का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर हरियाणा सरकार के खेल एवं कानून मंत्री श्री गौरव गौतम ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत कर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
इस आयोजन के माध्यम से पलवल के खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों के साथ खेलने और अनुभव साझा करने का अवसर मिला।
बदलता पलवल, बढ़ता पलवल और अब अंतरराष्ट्रीय खेल मंच पर बनती पलवल की पहचान!
#nationaltvmedia #ntvmedia #haryana #palwal #palwalnews
Palwal, Palwal | Nov 10, 2026