चास: सियालजोरी पंचायत में सामुदायिक भवन का रास्ता बंद, ग्रामीणों ने मुखिया पर लगाया आरोप
Chas, Bokaro | Jun 21, 2026 बोकारो जिले के सियालजोरी पंचायत में नवनिर्मित सामुदायिक भवन तक जाने वाला रास्ता अवरुद्ध कर दिए जाने से ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। ग्रामीणों का आरोप है कि स्थानीय मुखिया ने निजी हित साधने के लिए भवन का मुख्य मार्ग बंद करवा दिया है। इससे लोगों को सार्वजनिक कार्यक्रमों, बैठकों और सामाजिक कार्यों में परेशानी हो रही है।