जहानाबाद: सागरपुर में खेत से मिला बुजुर्ग का शव, फूट फूट कर रोए परिजन, हत्या की जताई आशंका
जहानाबाद के मखदुमपुर थाना क्षेत्र के सागरपुर गांव में 76 वर्षीय केवल मोची का शव खेत से बरामद होने से सनसनी फैल गई। सुबह टहलने और शौच के लिए निकले बुजुर्ग देर तक घर नहीं लौटे, जिसके बाद परिजनों ने खोजबीन शुरू की। शाम में उनका शव बधार में मिला। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है, जबकि पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर सभी पहलुओं से जांच शुरू कर दी है।