शिवपुरी नगर: महक अपहरण कांड में नया मोड़, आरोपी पुष्पेंद्र ने पत्नी और बेटी संग वीडियो जारी कर दी आत्महत्या की धमकी
शिवपुरी शहर के फतेहपुर क्षेत्र से कल शुक्रवार की रात शिवपुरी पब्लिक स्कूल के पास से हुई युवती महक के कथित अपहरण मामले में अब एक नया और चौंकाने वाला मोड़ सामने आया है। मामले के मुख्य आरोपी पुष्पेंद्र चौहान ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया है, जिसमें वह अपनी पत्नी महक और उनकी तीन माह की मासूम बेटी आरोही के साथ नजर आ रहा है।