मछलीशहर: थाना मुंगरा बादशाहपुर पुलिस टीम ने विस्फोटक पदार्थ अधिनियम से संबंधित 7 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
गरियांव बाजार स्थित पटाखा गोदाम में सोमवार सायं अचानक आग लग गई थी। धमाका इतना तेज था कि गोदाम की छत टीन शेड उड़ गया। थानाध्यक्ष संजय वर्मा के मुताबिक गरियांव बाजार निवासी मुन्नी बेगम के नाम पर पटाखा बनाने का लाइसेंस है। एक लाइसेंस पर कई लोग गैरकानूनी तरीके से अपने सहयोगियों के साथ पटाखा बनाने का काम करते थे।