बांसवाड़ा: बांसवाड़ा में गोवंश तस्करी मामले में न्यायालय के आदेश से मेला अधिकारी सहित 68 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
बांसवाड़ा कोतवाली पुलिस थाने में 52 गोवंश ले जाने वाले वाहन चालक,गोवंश तस्कर एवं वाहन स्वामियों के विरुद्ध राजस्थान गोवंश अधिनियम की धारा एवं पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत 68 जनों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है। सोमवार शाम 4 बजे मिली जानकारी अनुसार इस मामले अनुसंधान आरम्भ कर दिया है। इस मामले मे कोतवाली थाने , सदर थाने और घाटोल मे तीन मुकदमे दर्ज थे।