बांसवाड़ा: गोतीया गांव में दो बाइक की आमने-सामने भिड़ंत में युवक को लगी चोट, एमजी अस्पताल में उपचार जारी
भुंगड़ा थाना क्षेत्र के गोतीया गांव में सोमवार दोपहर 1:15 बजे दो बाइक की आमने-सामने भिड़ंत में युवक को लगी चोट, जिसके बाद राहगीरों ने एंबुलेंस को सूचना दी वहां प्राथमिक उपचार करने के बाद सोमवार दोपहर 3:45 बजे एमजी अस्पताल में रेफर कर दिया। परिजनों ने बताया भैरूलाल पुत्र कोमा निवासी मोरजी खेड़ा का उपचार करने के बाद उसे वार्ड में भर्ती कर लिया है।