ढाई लाख रुपये के विवाद में युवक ने खुद को मारी गोली, गंभीर हालत में ग्वालियर रेफर
भिंड। जिले के अटेर थाना क्षेत्र के निवारी गांव में सोमवार शाम एक युवक द्वारा खुद को कट्टे से गोली मारने का मामला सामने आया है। गोली युवक के सिर के ऊपरी हिस्से में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
Gormi, Bhind | Jul 20, 2026