जहानाबाद: दिल्ली में तैनात सेना के नायक अवधेश कुमार का शाहिद, जहानाबाद में शोक की लहर
दिल्ली में तैनात भारतीय सेना के जवान नायक अवधेश कुमार का अचानक तबीयत बिगड़ने से निधन हो गया। उनके निधन की सूचना मिलते ही जहानाबाद शहर के कोर्ट एरिया, काली नगर स्थित पैतृक घर में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गुरुवार सुबह करीब 10 बजे पार्थिव शरीर के घर पहुंचने की उम्मीद है। अंतिम दर्शन के लिए बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना है।