राठ: कुर्रा गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में खेत पर अचेतावस्था में मिला 40 वर्षीय किसान, चिकित्सक ने किया मृत घोषित
Rath, Hamirpur | Aug 13, 2026 राठ कोतवाली क्षेत्र के कुर्रा गांव में संदिग्ध परिस्थितियों के चलते 40 वर्षीय एक व्यक्ति अपने खेत में अचेत अवस्था में पड़ा हुआ मिला। जिसके बाद परिजन उसे आनन फानन में राठ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी लगते ही मृतक व्यक्ति के परिवार में कोहराम मच गया।