सांगानेर: जयपुर के विश्वकर्मा थाना इलाके में 17 साल की किशोरी ने फांसी लगाकर आत्महत्या की, पुलिस मौके पर पहुंची
जयपुर के विश्वकर्मा थाना इलाके में एक 17 वर्षीय किशोरी के फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या करने का मामला आज सामने आया है। वहीं जानकारी के घटना के समय किशोरी के परिजन घर से बाहर थे। किशोरी ने घर का गेट अंदर से बंद कर लिया था। सूचना मिलने पर विश्वकर्मा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा खोलकर किशोरी के शव को नीचे उतारा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।