*बाराबंकी: चलती कार में लगी आग, 5 लोग बाल-बाल बचे*
मसौली में शनिवार सुबह 10 बजे टीआर भट्टे के पास बलरामपुर से लखनऊ जा रही टेरानो कार UP 32 FF 2525 में अचानक आग लगी। बदबू आने पर ड्राइवर ने कार रोकी, तभी इंजन में आग भड़क गई। प्रियंका सिंह, विराज सिंह, दीपक, राधिका व चालक समय रहते बाहर निकल आए। फायर ब्रिगेड ने आग बुझाई। कार पूरी तरह जली, कारण पता नहीं।
#Barabanki #Masouli #CarFire