विश्व स्तनपान सप्ताह के अंतर्गत आयोजित हुई जागरूकता रैली
बड़वानी 04 अगस्त 2026/ महिला एवं बाल विकास विभाग के मार्गदर्शन में विश्व स्तनपान सप्ताह के अंतर्गत मंगलवार को शहरी-2 वार्ड क्रमांक 20 में एक जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। यह रैली सुपर वाइजर श्रीमती बसंती भिड़े की विशेष उपस्थिति में संपन्न हुई।
रैली के दौरान उपस्थित गर्भवती एवं धात्री माताओं को नवजात शिशु के लिए स्तनपान के महत्व की विस्तृत जानकारी दी गई। सुपरवाइजर श्रीमती भिड़े ने माताओं को प्रेरित करते हुए बताया कि जन्म के तुरंत बाद शिशु को गाढ़ा पीला दूध (कोलस्ट्रम) अवश्य पिलाना चाहिए। साथ ही, शिशु के शारीरिक व मानसिक विकास के लिए शुरुआती छह माह तक केवल माँ का दूध ही सर्वाेत्तम आहार है। इस अवसर पर आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं और वार्ड की महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया तथा बैनर-तख्तियों के माध्यम से समुदाय को स्तनपान के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया।
#JansamparkMP
#Badwani
Barwani, Madhya Pradesh | Aug 4, 2026