चान्हो: पानी निकासी विवाद में दो परिवारों के बीच मारपीट, सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश नाकाम
Chanho, Ranchi | May 26, 2026 चान्हो थाना क्षेत्र के गुटुवा कदमटोली में पानी निकासी को लेकर दो परिवारों के बीच विवाद होने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार एक पक्ष द्वारा पाले जा रहे गाय-बैलों के गंदे पानी के बहाव को लेकर विवाद शुरू हुआ, जो बाद में मारपीट तक पहुंच गया। गंदा पानी बहाव को लेकर पूर्व मे गांव के अखरा में सभी समुदायो के उपस्थिति मे दो बार बैठक भी की जा चुकी है...