बंशीधरनगर (नगर उंटारी): एमएमडीआर के खिलाफ शनिवार को प्रखंड मुख्यालयों में होगा धरना-प्रदर्शन
भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र में एमएमडीआर (MMDR) के खिलाफ शनिवार, 19 सितंबर को प्रातः 11 बजे सभी प्रखंड मुख्यालयों में धरना-प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा। इस संबंध में भवनाथपुर विधायक अनंत प्रताप देव ने क्षेत्र के लोगों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है।