हरलाखी: हरलाखी थाना पुलिस ने टेम्पो में रखी 240 बोतल नेपाली शराब के साथ 3 लोगों को किया गिरफ्तार, भेजा जेल
हरलाखी थाना की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर एक टेम्पो में रखी 240 बोतल नेपाली शराब के साथ 3 धंधेबाजों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार हुए लोगों की पहचान अरेर निवासी सोनू यादव, रौशन कुमार एवं बेनीपट्टी थाना क्षेत्र के करहरा गांव निवासी इंद्रदेव यादव के रूप में हुई है।