हरलाखी: बिटुहर मुशहरी के निकट आपराधियों ने सीएसपी संचालक के पुत्र व पत्नी से एक लाख रुपये लुटे
हरलाखी थाना क्षेत्र के उमगांव- बासोपट्टी मुख्य सड़क पर बिटुहर मुसहरी टोल के निकट दिनदहाड़े अज्ञात बाइक सवार अपराधियों ने एक सीएसपी संचालक के पुत्र व पत्नी से हथियार दिखाकर एक लाख रूपये लूट लिए। घटना बुधवार शाम करीब 5 बजे की बताई जा रही है। बिटूहर मुशहरी के निकट एक निजी स्कूल के पास घटना हुई है। हरलाखी गांव के सीएसपी संचालक के पुत्र निवासी बताये गये है।