हरलाखी: गंगौर एसएसबी ने इंडो नेपाल बॉर्डर पर 600 बोतल शराब दो साईकिल किया जब्त, मौके से धंधेबाज फरार
हरलाखी प्रखंड के इंडो नेपाल बॉर्डर पर तैनात 48 वी बटालियन गंगौर एसएसबी जवानों ने 600 बोतल नेपाली शराब व दो साईकिल जब्त की। जबकि धंधेबाज नेपाल भागने में सफल हो गया। एसएसबी जवानों ने जब्त शराब व साईकिल को आगे की करवाई के लिए स्थानीय थाना पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया है।