हरलाखी: हरलाखी प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों में धूमधाम के साथ मनाई गयी वीर कुंवर सिंह् की जयंती
हरलाखी प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों सहित दीनदयाल प्लस टू उच्च विद्यालय उम़गांव में वीर कुंवर सिंह जयंती धूमधाम के साथ मनाई। जयंती छात्रों,शिक्षक,शिक्षकेत्तर कर्मी द्वारा मनाया गया। पुस्तकालयाध्यक्ष अमरेश कुमार ने कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रीय गीत से किया। उन्होंने कहा कि हमारे भारत में विभिन्न त्यौहार,दिवस जयंती के पीछे कुछ ना कुछ कारण होता है।