हरलाखी: हरिने एसएसबी व हरलाखी पुलिस के संयुक्त करवाई में नशीली व प्रतिबंधित दवा, करेंसी, बाइक, मोबाइल चाकू के साथ एक गिरफ्तार
हरलाखी प्रखंड के इंडो नेपाल बॉर्डर पर तैनात 48 वी बटालियन हरिने एसएसबी व हरलाखी पुलिस के संयुक्त करवाई में नशीली व प्रतिबंधित दवा, इंडियन व नेपाली करेंसी, बाइक, मोबाइल व चाकू के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार व्यक्ति सीतामढ़ी जिला के बेला थाना के सिरसिया बजार निवासी अमित कुमार बताये गये है। इस संबंध में हरलाखी थाना में केस दर्ज की गयी है।