अर्की: तहसील मुख्यालय अर्की में सड़क किनारे गाड़िया खड़ी करने से राह चलते लोगों को उठानी पड़ रही परेशानियां
Arki, Solan | Apr 5, 2024 अर्की नगर में सड़क के दोनों ओर गाड़ियां खड़ी करने से पैदल चलने वाले लोगों व वाहन चालकों को रोजाना परेशानियों का सामना करना पड़ता है। सिविल हॉस्पिटल अर्की से लेकर एलआईसी ऑफिस तक बेढंग तरीके से गाड़ियों को खड़ा करने से शहर के अंदर जाम की स्थिति बन जाती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि शहर के अंदर पार्किंगे होने के चलते भी गाड़ी चालक सड़क किनारे गाड़िया खड़ी कर रहे हैं।