बक्सर: पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में नगर में पूर्व सैनिकों ने किया कैंडल मार्च, शहीद स्मारक पर दी श्रद्धांजलि
Buxar, Buxar | Apr 28, 2025 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमला के विरोध में कैंडल मार्च निकाल पूर्व सैनिकों ने सोमवार को लगभग 6:30 संध्या में आक्रोश जताया. कवलदह स्थित शहीद स्मारक से शाहाबाद जोन के हेल्थ केयर डॉ. पी के पाण्डेय व आईईएसएम के जिलाध्यक्ष हरेंद्र तिवारी की अगुवाई में कैंडल मार्च निकाला गया. जिसमे सैकड़ों सैनिकों एवम मां मुंडेश्वरी अस्पताल के कर्मचारियों ने भाग लिया.