गुलाना: सर्व ब्राह्मण समाज ने अकोदिया में निकाला चल समारोह, जगह-जगह किया गया स्वागत
सर्व ब्राह्मण समाज ने अकोदिया में चल समारोह निकाला। चल समारोह में ब्राह्मण समाज के लोग भजनों की धुन पर नृत्य करते हुए भगवान परशुराम की जयकारे लगाते हुए चल रहे थे।चल समारोह में बड़ी संख्या में सर्व ब्राह्मण समाजजन शामिल रहे। चल समारोह का टप्पा चौराहे पर श्री खाटू श्याम सेना ट्रस्ट पदाधिकारियों द्वारा स्वागत किया गया।