गुलाना: सलसलाई के सहकारी बैंक में किसान के बैग से ₹50 हजार हुए चोरी, CCTV कैमरे में क़ैद हुई घटना
सलसलाई के सहकारी बैंक में किसान के बैग से 50 हजार रुपये चोरी हो गए। चोरी के मामले का घटनाक्रम बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हुआ है। जिसमें दो संदिग्ध बालक दिखाई दे रहे हैं। मामले में सलसलाई थाना पुलिस जांच कर रही है। सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दे रहे दो संदिग्ध बालकों के बारे में पुलिस तलाश कर रही है।