हमीरपुर: मौदहा में मानक विहीन अवैध संचालित दो पैथालॉजी को किया गया सीज, एक को दी गई चेतावनी
हमीरपुर जिले के मौदहा कस्बा में मानक पूरे किए बगैर अवैध रूप से संचालित पैथालॉजी जांच सेंटरों में अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी सीबी राजपूत ,उप जिलाधिकारी करनवीर सिंह, तहसीलदार शिखर मिश्रा ,नायब तहसीलदार की संयुक्त टीम ने छापेमारी की । स्टैंडर्ड पैथालॉजी व यश पैथालॉजी को सीज किया गया।यह जानकारी शुक्रवार को दो बजे मिली।