बिलासपुर: बिलासपुर पुलिस को चोरी के चार मामलों में मिली बड़ी सफलता, सूने मकानों की रेकी कर चोरी करने वाले दो अपचारी बालक निरुद्ध
शुक्रवार को दोपहर तकरीबन 2:00 बजे मिली जानकारी, चोरी के चार मामलों में बिल्हा पुलिस को बड़ी सफलता,सूने मकानों की रेकी कर चोरी करने वाले दो अपचारी बालक निरुद्ध किए गए, बिलासपुर के बिल्हा थाना पुलिस ने चोरी के चार मामलों का खुलासा करते हुए दो विधि से संघर्षरत बालकों को पकड़ा है। आरोपियों से टुल्लू पंप, तीन कूलर मोटर सहित चोरी का सामान बरामद किया गया।