गढ़मुक्तेश्वर: गांव वैट नहर पटरी के पास से पुलिस ने अंतर्राज्यीय चोर गिरोह के 11 सदस्यों को गिरफ्तार, चोरी का माल और नगदी बरामद
जनपद हापुड़ में थाना सिंभावली पुलिस ने गांव वैट नहर पटरी के पास से अंतर्राज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए इस गिरोह के 11 सदस्य को गिरफ्तार किया है जिनके कब्जे से पुलिस ने 12 हजार नगदी, चोरी का माल, एक बुलेरो पिकअप गाड़ी और एक i10 कार और 3 तमंचे बरामद किए हैं गिरफ्तार चोर दिल्ली एनसीआर, हरियाणा और यूपी में चोरी की घटनाएं किया करते थे।