गढ़मुक्तेश्वर: तीर्थ नगरी बृजघाट में गंगा किनारे मिला करीब 55 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव, पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा
हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र के तीर्थ नगरी बृजघाट गंगा किनारे 55 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी मच गई। स्थानीय लोगों ने गंगा किनारे मिले शव की सूचना पुलिस को दी। सूचना पाने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उसके बाद जांच में जुट गई