गढ़मुक्तेश्वर: ब्रजघाट तीर्थ नगरी से 5 वर्षीय मासूम बच्ची संदिग्ध परिस्थितियों में हुई लापता, पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर शुरू की तलाश
जनपद हापुड़ में थाना गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र बृजघाट से 5 वर्षीय मासूम बच्ची संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई है लापता बच्ची की मां इंदिरा देवी नेपाल की रहने वाली है जो पिछले 3 वर्षों से ब्रजघाट में रहकर अपना जीवन यापन कर रही है और इंद्रा देवी के पति की मृत्यु करीब 4 वर्ष पूर्व हो चुकी है और अब पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर बच्ची की तलाश शुरू कर दी है।