गढ़मुक्तेश्वर: गढ़मुक्तेश्वर थाना क्षेत्र के स्याना रेलवे फाटक के पास रेलवे ट्रैक पर मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, पुलिस मौके पर पहुंची
हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के स्याना रेलवे फाटक के पास रेलवे ट्रैक पर अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से आस पास क्षेत्र में सनसनी मच गई। सूचना पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया।जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।