सादाबाद: बरामई की 19 साल की शिवानी चौधरी बनी भारतीय वायुसेना में फ्लाइंग ऑफिसर, ग्रामीणों ने किया स्वागत
बरामई गांव की रहने वाली 19 साल की शिवानी चौधरी भारतीय वायुसेना में फ्लाइंग ऑफिसर बन गई हैं। उनकी इस उपलब्धि से परिवार के साथ-साथ पूरे गांव में खुशी का माहौल है। शुभकामनाएं देने वालों का उनके घर पर तांता लगा हुआ है। ग्राम प्रधान शशि मुकेश चौधरी ने शिवानी का स्वागत करते हुए नागरिक अभिनंदन किया। शिवानी के पिता खरग सिंह पोस्टमैन हैं।