अनूपपुर: राष्ट्रीय पंचायत राज दिवस पर छुल्हा ग्राम में जिला स्तरीय कार्यक्रम, पंचायती राज को सशक्त बनाने का संकल्प
राष्ट्रीय पंचायत राज दिवस के अवसर पर जैतहरी जनपद पंचायत क्षेत्र के ग्राम पंचायत छुल्हा में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की उपस्थिति में पंचायती राज व्यवस्था को सशक्त बनाने का संकल्प लिया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष पार्वती बाल्मिक राठौर, जनपद पंचायत जैतहरी के अध्यक्ष राजीव सिंह मौजूद रहे।