हसनपुर: सैदनगली के गांव झंडी माफी में चोरों ने घर को बनाया निशाना, कोमल लगाकर नगदी सहित आभूषण की चोरी
सैदनगली थाना क्षेत्र के गांव झुंडी माफी में चोरी की वारदात सामने आई है। राजपाल प्रजापति के घर से चोर एक लाख रुपए की नगदी और डेढ़ लाख के जेवर ले गए। घटना बीती रात की है। राजपाल प्रजापति अपने परिवार के साथ बरामदे में सो रहे थे। इसी दौरान चोर मकान के पीछे से कूमल लगाकर अंदर घुस गए। चोर सेफ अलमारी से सोने का टीका, पेंडिल, पाजेब और एक लाख रुपए की नगदी चुरा ले गए।