हसनपुर: आदमपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की महिलाओं ने राशन डीलर पर लगाए यौन शोषण के आरोप, सीओ कार्यालय पर किया प्रदर्शन
तीन महिलाओं ने राशन डीलर पर यौन शोषण किये जाने का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। थाना आदमपुर क्षेत्र के एक गांव निवासी एक दर्जन के करीब महिलाएं व पुरुष पुलिस क्षेत्राधिकारी कार्यालय पर पहुंच गये। महिलाओं ने वहां पर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन करना शुरू कर दिया।