हसनपुर: हसनपुर के गांव अगरौला कला में श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन हुआ, उमड़ी भक्तों की भीड़
तहसील क्षेत्र के गांव अगरौला कलां में सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा से पूर्व भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में भारी संख्या में महिलाएं एवं कन्याएं सिर पर कलश लेकर चल रही थी। यह सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा गंगेश्वरी ब्लॉक प्रमुख राजेंद्र सिंह खड़गवंशी के द्वारा आयोजित कराई जा रही है।