गुमला: बरंदा गांव में ज़मीन विवाद: लोहरदगा के डॉक्टर ने चलाई गोली, तीन हथियारों के साथ हुए गिरफ्तार
Gumla, Gumla | Jul 4, 2025 भरनो थाना क्षेत्र के बरंदा गांव में जमीन विवाद को लेकर एक डॉक्टर ने अपने चचेरे भाई हेमंत को गोली मार दी।पुलिस ने शुक्रवार को तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।मुख्य आरोपी डॉक्टर शैलेश कुमार साहू (43) लोहरदगा निवासी,आनंद कुमार साहू (41) लोहरदगा के भंडरा निवासी व सूरज कुमार साहू के पास एक छह चक्रीय रिवॉल्वर, 4 खाली कारतूस,23 जिंदा गोलियां व बाइक जप्त।