संडीला: महाराष्ट्र से सण्डीला तक फैले ड्रग्स नेटवर्क का खुलासा, संडीला में कथित अवैध फैक्ट्री पर छापा, एक व्यक्ति गिरफ्तार
Sandila, Hardoi | Jun 24, 2026 महाराष्ट्र पुलिस की एक बड़ी कार्रवाई में सण्डीला में एक युवक को गिरफ्तार कर उससे उससे पूछताछ की।पुलिस के अनुसार 16 जून 2026 को संडीला क्षेत्र से तसलीम आरिफ उर्फ रज्जाक नामक आरोपी को हिरासत में लिया गया। उसकी निशानदेही पर एक कथित ड्रग्स निर्माण इकाई का खुलासा हुआ। कार्रवाई के दौरान लगभग 1 किलो 26 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामद हुई है।