Public App Logo
Jansamasya
हादसा
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
बीजेपी
Uttar_pradesh
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Up
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Madhya_pradesh
Mp
Nsui
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Telangana
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana

Young Courage, Mighty Achievement! A fearless young achiever created history by becoming the youngest to rappel down Sheetkada Waterfall. With remarkable courage, confidence, and determination, the young adventurer successfully completed the challenging descent and earned a place in the India Book of Records. #IndiaBookOfRecords #YoungAchiever #RappellingRecord #SheetkadaWaterfall #AdventureRecord #RecordHolder

Faridabad, Faridabad | Jun 30, 2026

MORE NEWS

पलवल पुलिस की अवैध हथियारों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: दो अलग-अलग मामलों में दो आरोपी अवैध देशी कट्टा सहित दबोचे।

Aonenews अरविन्द बक्शी 
पुलिस अधीक्षक पलवल नीतीश अग्रवाल, IPS के कुशल मार्गदर्शन और दिशा-निर्देशानुसार काम करते हुए जिला पलवल पुलिस ने अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। पलवल पुलिस की सीआईए स्टाफ पलवल और थाना बहीन की टीमों ने मुस्तैदी दिखाते हुए दो अलग-अलग स्थानों से दो अपराधियों को अवैध देशी कट्टा सहित गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। 

*मामला 1: सीआईए स्टाफ पलवल द्वारा राजीव नगर निवासी ललित गिरफ्तार-*

क्राइम ब्रांच पलवल प्रभारी निरीक्षक रविंद्र कुमार से प्राप्त विवरण के अनुसार, अपराधियों की धरपकड़ के लिए एचसी पवन कुमार के नेतृत्व में गठित सीआईए स्टाफ पलवल की टीम पलवल-सोहना रोड पर गश्त व अपराध जांच के संबंध में मौजूद थी। इसी दौरान गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि राजीव नगर, समसाबाद, पलवल का निवासी ललित, जो अवैध हथियार रखने का आदी है, पलवल-हथीन रोड नजदीक सेक्टर-12 में किसी का इंतजार कर रहा है।
सूचना को पुख्ता मानकर पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर छापेमारी की और घेराबंदी कर आरोपी ललित उपरोक्त को काबू किया। तलाशी लेने पर आरोपी से एक अदद देशी कट्टा 315 बोर बरामद हुआ। आरोपी के पास इसका कोई वैध लाइसेंस या परमिट नहीं था। थाना शहर पलवल में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया।

*मामला 2: थाना बहीन पुलिस द्वारा आली मेव निवासी तासीम गिरफ्तार-*

दूसरे मामले में थाना बहीन प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र कुमार के अनुसार थाना बहीन के स.उ.नि. सुखबीर सिंह की टीम अपराध नियंत्रण व गश्त के दौरान नजदीक गांव बहीन में मौजूद थी। इसी बीच मुखबिर ने सूचना दी कि गांव आली मेव का निवासी तासीम, जो काफी समय से अपने पास अवैध हथियार रखता है, आज भी अवैध हथियार सहित गांव आली मेव के रास्ते पर पुलिया के ऊपर किसी सवारी के इंतजार में खड़ा है।

पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुखबिर द्वारा बताए गए हुलिए के आधार पर घेराबंदी की और आरोपी तासीम उपरोक्त को दबोच लिया। आरोपी की तलाशी में अवैध देशी कट्टा 315 बोर बरामद हुआ। कोई भी वैध दस्तावेज या लाइसेंस न होने के कारण आरोपी के खिलाफ थाना बहीन में आर्म्स एक्ट की धारा के तहत अभियोग दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया। 

दोनों मामलों में अवैध हथियार के स्रोत का पता लगाने हेतु आरोपियों को माननीय अदालत के सम्मुख पेश कर पुलिस रिमांड पर लेने की प्रक्रिया की जा रही है। अवैध हथियार तस्करी से जुड़े किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।

पलवल पुलिस की अवैध हथियारों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: दो अलग-अलग मामलों में दो आरोपी अवैध देशी कट्टा सहित दबोचे। Aonenews अरविन्द बक्शी पुलिस अधीक्षक पलवल नीतीश अग्रवाल, IPS के कुशल मार्गदर्शन और दिशा-निर्देशानुसार काम करते हुए जिला पलवल पुलिस ने अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। पलवल पुलिस की सीआईए स्टाफ पलवल और थाना बहीन की टीमों ने मुस्तैदी दिखाते हुए दो अलग-अलग स्थानों से दो अपराधियों को अवैध देशी कट्टा सहित गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। *मामला 1: सीआईए स्टाफ पलवल द्वारा राजीव नगर निवासी ललित गिरफ्तार-* क्राइम ब्रांच पलवल प्रभारी निरीक्षक रविंद्र कुमार से प्राप्त विवरण के अनुसार, अपराधियों की धरपकड़ के लिए एचसी पवन कुमार के नेतृत्व में गठित सीआईए स्टाफ पलवल की टीम पलवल-सोहना रोड पर गश्त व अपराध जांच के संबंध में मौजूद थी। इसी दौरान गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि राजीव नगर, समसाबाद, पलवल का निवासी ललित, जो अवैध हथियार रखने का आदी है, पलवल-हथीन रोड नजदीक सेक्टर-12 में किसी का इंतजार कर रहा है। सूचना को पुख्ता मानकर पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर छापेमारी की और घेराबंदी कर आरोपी ललित उपरोक्त को काबू किया। तलाशी लेने पर आरोपी से एक अदद देशी कट्टा 315 बोर बरामद हुआ। आरोपी के पास इसका कोई वैध लाइसेंस या परमिट नहीं था। थाना शहर पलवल में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया। *मामला 2: थाना बहीन पुलिस द्वारा आली मेव निवासी तासीम गिरफ्तार-* दूसरे मामले में थाना बहीन प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र कुमार के अनुसार थाना बहीन के स.उ.नि. सुखबीर सिंह की टीम अपराध नियंत्रण व गश्त के दौरान नजदीक गांव बहीन में मौजूद थी। इसी बीच मुखबिर ने सूचना दी कि गांव आली मेव का निवासी तासीम, जो काफी समय से अपने पास अवैध हथियार रखता है, आज भी अवैध हथियार सहित गांव आली मेव के रास्ते पर पुलिया के ऊपर किसी सवारी के इंतजार में खड़ा है। पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुखबिर द्वारा बताए गए हुलिए के आधार पर घेराबंदी की और आरोपी तासीम उपरोक्त को दबोच लिया। आरोपी की तलाशी में अवैध देशी कट्टा 315 बोर बरामद हुआ। कोई भी वैध दस्तावेज या लाइसेंस न होने के कारण आरोपी के खिलाफ थाना बहीन में आर्म्स एक्ट की धारा के तहत अभियोग दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया। दोनों मामलों में अवैध हथियार के स्रोत का पता लगाने हेतु आरोपियों को माननीय अदालत के सम्मुख पेश कर पुलिस रिमांड पर लेने की प्रक्रिया की जा रही है। अवैध हथियार तस्करी से जुड़े किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।

Faridabad, Faridabad | Jun 30, 2026