कुचायकोट: बलथरी चेकपोस्ट पर उत्पाद विभाग ने 25 शराब तस्करी मामलों में ज़ब्त 1855 लीटर शराब को किया विनष्ट
गोपालगंज जिला के उत्पाद विभाग के टीम ने कुचायकोट थाना क्षेत्र के बलथरी चेकपोस्ट पर 25 शराब तस्करी मामले में जप्त 1855 लीटर शराब को विनष्टीकरण की। जिसकी जानकारी उत्पाद अधीक्षक अमृतेश कुमार ने आज शुक्रवार को शाम 5 बजे दी। उन्होंने बताया कि उत्पाद विभाग ने यह कार्रवाई अपने बढ़िया अधिकारी के आदेश के आलोक में मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में की।