कटंगी: कटंगी शहर में सरकारी संपत्ति पर लगे होर्डिंग बैनर, नपा मौन, कागजी साबित हो रहा संपत्ति विरूपण अधिनियम
शहरी क्षेत्र कटंगी में सरकारी संपत्ति पर विज्ञापन और होर्डिंग्स लगाकर सरेआम मध्य प्रदेश संपत्ति विरुपण अधिनियम की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। नपा प्रशासन यानी की सीएमओ ने इस मसले पर चुप्पी साध रखी है। ऐसे में लोगों का दबी जुबान में कहना है कि, नियम कायदे बनाने का क्या फायदा जब उन पर अमल ही न करना हो।