हाथरस: हतिसा पुल के पास बीती रात बाइक अनियंत्रित होकर गिरने से एक बुजुर्ग गंभीर रूप से हुए घायल, एम्बुलेंस से अस्पताल में भर्ती
कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के हतिसा पुल के पास बीती रात बाइक अनियंत्रित होकर गिरने से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को उपचार के लिए 108 एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों द्वारा जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में गंभीर रूप से घायल बाइक सवार व्यक्ति का उपचार जारी है।