हाथरस: नगला भूरा में घर मे ही युवक को लगा विद्युत करंट, अस्पताल में डॉक्टर ने किया मृत घोषित परिजनों में मचा कोहराम
नगला भूरा निवासी 22 वर्षीय राजकपूर पुत्र सोरन सिंह आज अपने घर पर पंखे का स्विच लगा रहा था तभी एकाएक उसमें विद्युत करंट प्रवाहित हो गया। इससे वह अचेत होकर कर गिर पड़ा। परिवार के लोग उसे आनन-फानन में उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे वहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। राजकुमार की मौत से परिवार के लोगों में कोहराम मच गया है।