हाथरस: ऐहन में लकड़ी माफियायों ने काटे एक दर्जन हरे आम के पेड़ ग्रामीणों की शिकायत पर पहुंचे वन विभाग कर्मी
हाथरस जंक्शन क्षेत्र में लकड़ी माफियायों के हौसले बुलंद है जहां देखो उनका कटान जारी है। आज भी थाना हाथरस जंक्शन क्षेत्र के ऐहन में लकड़ी माफियायों के द्वारा दिनदहाड़े एक दर्जन हरे पेड़ आम के पेड़ काट दिए गए। ग्रामीणों ने जब पेड़ों का कटान देखा तो उन्होंने वन विभाग से शिकायत की। शिकायत पर पहुंचे वनकर्मियों को देखकर लकड़ी माफिया मौके से फरार हो गए हैं।